---Advertisement---

Bihar Ration Card New Portal 2024 | बिहार राशन कार्ड को लेकर नया पोर्टल जारी

By Vikram Vicky

Updated On:

---Advertisement---

Bihar Ration Card New Portal : आप बिहार राज्य के निवासी हैं तथा राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं एवं जानकारी को एक ही स्थान पर प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए बिहार सरकार ने राशन कार्ड न्यू पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल राज्य के खाद्य विभाग द्वारा शुरू किया गया है, जिससे सभी नागरिक अपनी राशन कार्ड संबंधित जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इस लेख में हम आपको इस नए पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी तथा इसके उपयोग की प्रक्रिया को विस्तार से बताएंगे।

Bihar Ration Card New Portal 2024 : Overview

आर्टिकल का नाम Bihar Ration Card New Portal 2024
लेख का प्रकार सरकारी योजना 
State बिहार 
Mode Online 
रासन कार्ड New Portal launch 

क्या है राशन कार्ड का न्यू पोर्टल?  : Bihar Ration Card New Portal 2024

बिहार सरकार का नया पोर्टल, जिसे जन वितरण अन्न (JVA) के नाम से जाना जाता है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत आने वाले सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पोर्टल पूरी तरह से ऑनलाइन है तथा राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।Bihar Ration Card New Portal 2024

इस पोर्टल का उपयोग करके नागरिक नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, मौजूदा राशन कार्ड में सुधार, एवं अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे राशन कार्ड बनाने, उसमें संशोधन करने, एवं अन्य प्रक्रियाएं डिजिटल रूप से सुगम हो गई हैं।

राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम: Bihar Ration Card New Portal 2024

राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम एक रोल-बेस्ड ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है जो राज्य के खाद्य तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत नागरिक निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • नया राशन कार्ड बनाना: पात्र लाभार्थी इस पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड ऑनलाइन बना सकते हैं।
  • संशोधन एवं सुधार: मौजूदा राशन कार्ड में नाम, पता, परिवार के मुखिया की जानकारी, या अन्य जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
  • कार्ड का विभाजन: परिवार के सदस्यों के अलग होने की स्थिति में राशन कार्ड का विभाजन किया जा सकता है।
  • कार्ड का सरेंडर: अगर कार्डधारक को राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं है, तो उसे पोर्टल के माध्यम से सरेंडर किया जा सकता है।
  • डिजिटल सेवाएं: डिजीलॉकर और आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाओं का लाभ भी इस पोर्टल के माध्यम से उठाया जा सकता है।

नए पोर्टल पर मिलने वाली सेवाएं : Bihar Ration Card New Portal 2024

नया राशन कार्ड पोर्टल बिहार के नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करता है:-

  • नया राशन कार्ड के लिए आवेदन: अब आप घर बैठे आसानी से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड की जानकारी: राज्य में जारी सभी राशन कार्ड्स की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाभार्थियों की सूची: पात्र लाभार्थियों की सूची और उनके विवरण को ऑनलाइन देखा जा सकता है।
  • राशन वितरण की जानकारी: राशन केंद्रों पर उपलब्ध राशन और उसकी कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में सुधार: राशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती को सही करने के लिए पोर्टल पर अनुरोध कर सकते हैं।
  • अन्य सेवाएं: डिजीलॉकर के माध्यम से दस्तावेज़ अपलोड करना और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ उठाना।
राशन कार्ड पोर्टल के फायदे : Bihar Ration Card New Portal 2024

यह पोर्टल(Bihar Ration Card New Portal 2024) न केवल नागरिकों को महत्वपूर्ण तथा सटीक सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने का भी कार्य करता है। इसके अतिरिक्त

  • समय की बचत होती है क्योंकि सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
  • राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का समाधान त्वरित होता है।
  • सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होती, जिससे भीड़ कम होती है।
कैसे करें पोर्टल का उपयोग? : Bihar Ration Card New Portal 2024
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें: पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करें: लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू करें: अपनी जरूरत के अनुसार सेवा का चयन करें, जैसे नया राशन कार्ड आवेदन, सुधार, या अन्य सेवाएं।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पते का प्रमाण, और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें: सभी जानकारी भरने के बाद अपना आवेदन सबमिट करें और इसकी रसीद डाउनलोड करें।

पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का समाधान : Bihar Ration Card New Portal 2024

अगर आपको राशन कार्ड न्यू पोर्टल से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो बिहार सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन एवं ईमेल सेवा उपलब्ध कराई है।

New Portal Click Hare
Join usWhatsApp || Telegram
हेल्पलाइन नंबर1800-3456-194
ईमेल आईडीfoodbihar@gmail.com

Vikram Vicky

Vikram "ComputerJankari.Com" के Founder हैं। ComputerJankari.Com के जरिए लोगों तक Latest Job, Admit Card, Results, Admission और Up Coming Job से सम्बंधित सभी जानकारी पहुचाता हूँ |

---Advertisement---

Leave a Comment