Bihar Jamin Survey Online: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है। ऐसे में राज्य के जिन लोगों के पास थोड़ी बहुत या उससे ज़्यादा ज़मीन है, उन्हें इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेना होगा। इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए उन्हें स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आप इस फॉर्म को अपने गांव के कैंप में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी यह फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar Jamin Survey Online: आज हम बिहार ज़मीन सर्वे 2024 फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरना है, इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस फॉर्म को ऑनलाइन भरकर जमा कर सकें। तो अगर आप भी इस फॉर्म को ऑनलाइन भरना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इस फॉर्म को ऑनलाइन भरने के लिए और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Bihar Jamin Survey Online: Overviews
Post Name | Bihar Jamin Survey Online |
Post Type | Sarkari yojana |
Department | Directorate of Land Records & Survey |
Form Name | (रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र)2 & 3(1) |
Survey Name | बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण |
Survey Start Date | 20th Aug 2024 |
Form Download Mode | Online |
Apply Mode | Online/ Offline |
Official Website | https://dlrs.bihar.gov.in/ |
Bihar Jamin Survey 2024: बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण क्या है?
Bihar Land Survey Online: बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य राज्य की सभी जमीनों का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा, जिसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा और भविष्य में होने वाली जमीन संबंधी समस्याओं को रोका जाएगा।
Bihar Jamin Survey Online: इस प्रक्रम में पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खतियान, रजिस्ट्री डीड व ज़मीन को उत्तराधिकारी के नाम से अलग-अलग खाता खोला जाएगा। इसके साथ ही साथ Bihar Jamin Survey Online 2024 की मानचित्र भी अपडेट की जाएगी। और भूमि स्वामित्व के नाम से अधिकार अभिलेख बनाई जाएगी। जिसे हम प्रॉपर्टी कार्ड के नाम से भी जानेंगे
बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य
- इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
- भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
- सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
- सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
- विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।
Bihar Jamin Survey Online: बिहार में जमीन सर्वे कैसे करायें ?
Bihar Jamin Survey Online: बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे
इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।
Bihar Land Survey Documents 2024: महत्वपूर्ण दस्तावेज
क्रम संख्या | महत्वपूर्ण दस्तावेज |
01 | प्रपत्र-2 रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र |
02 | प्रपत्र-3(1) वंशावली |
01 | मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि |
02 | जमाबंदी संख्या की विवरणी |
03 | मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष |
04 | खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो) |
05 | दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण |
06 | सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो) |
07 | मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र |
08 | आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति |
09 | आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की छायाप्रति |
Bihar Jamin Survey Online: बिहार ज़मीन सर्वे ऑनलाइन आवेदन
- अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
- बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट पर बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं संबंधित लिंक पर क्लिक करे
- इसके बाद पोर्टल पर रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। जिसे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करेंगे।
- इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म आ जाएगा।
- अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- आवेदन जमा करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
Bihar Jamin Survey Online: Important Links
Apply Online (New Link) | Click Hare |
Application Status | Click Hare |
Form Download | Click Hare |
वंशावली आवेदन पत्र | Click Hare |
Check Survey Camp Details | Click Hare |
Official Website | Click Hare |
Telegram | Click Hare |